Doordrishti News Logo

पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता हरीश चौधरी जोधपुर दौरे पर रहे

चौधरी कांग्रेसी नेताओं के शोक सभाओं में हुए शामिल

जोधपुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी शनिवार को जोधपुर जिले के तिलवासनी व शेरगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला परिषद सदस्य स्व. काशीराम विश्नोई व शेरगढ़ विधायक मीना कंवर के ससुर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ के पिता के निधन पर उनके निवास पहुँचकर श्र्द्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान की। चौधरी शनिवार सुबह चंडीगढ़ से फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे इसके पश्चात वे तिलवासनी गांव गए यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता काशीराम विश्नोई के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना प्रदान की।
इस दौरान बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, रामनिवास ग्वाला व कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026