परिंडे लगाकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म दिन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिंडे लगाकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म दिन। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरदारपुरा विधायक अशोक गहलोत का 75 वां जन्म दिन जीवदया रक्षार्थ पक्षी के लिए परिंडे लगा कर मनाया गया। बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट,मगरा पूंजला,चैनपुरा जोधपुर के अध्यक्ष डॉ.महेश परिहार ने बताया कि मगरा पूंजला,चैनपुरा रामतलाई नाडी स्थित सैनिक क्षत्रिय माली स्वर्गाश्रम प्रांगण में अशोक गहलोत का 75 वां जन्मदिवस पूर्व JDA चेयरमैन राजेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य एवं ग्रीन माइंडेड फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी नरेंद्र गहलोत की अध्यक्षता एवं भामाशाह मनोहर सिंह टाक के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया।
आर्य समाज फोर्ट ने किया सामूहिक वैदिक यज्ञ का आयोजन
स्वर्गाश्रम के घने पेड़ों पर पक्षियों के लिए 101दाना पानी पात्र लगाकर सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के अंत में भामाशाह मनोहरसिंह टाक ने सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक,स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित युवाओं ने सहभागिता निभाई।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

