Doordrishti News Logo

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची जोधपुर

शेखावत की माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित

जोधपुर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जोधपुर आई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे एयरपोर्ट से सीधे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निवास स्थान अजीत कॉलोनी पहुंची जहां पर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ मंत्री विजय वर्गीय भी थे। राजे ने शोकसभा में नेताओं ने कुछ मंत्रणा भी की। शेखावत भी साथ ही थे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची जोधपुर

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार की सुबह प्लेन से जोधपुर पहुंची। वे अजीत कॉलोनी स्थित केेंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निवास पर गई। इससे पहले एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने अगवानी करने के साथ ही उनका स्वागत किया। राजे शोकसभा में शामिल होने के बाद पुलिस लाइन रोड स्थित माहेश्वरी जन उपयोगी भवन पहुंची। जहां पर स्व. दामोदरलाल बंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची जोधपुर

इस अवसर पर उनके साथ राजसिको के मेघराल लोहिया, दक्षिण नगर निगम के उप महापौर किशन लढ्ढा,भाजयुमो के उपाध्यक्ष अभिषेक राठी भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री राजे आज कई अन्य कार्यक्रमों मेें हिस्सा लेंगी। शुक्रवार को वे जोधपुर से रवाना होगी। रात्रि विश्राम जोधपुर में ही रहेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: