पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं जोधपुर
शिव के पूर्व विधायक के पुत्र के निधन पर की शोक संवेदना व्यक्त
जोधपुर(डीडीन्यूज),पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंची। एयरपोर्ट से वे सीधे पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के निवास पर पहुंचकर निपुणराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें – गणित को संगीत के माध्यम से सरल व रुचिकर बनाया जा सकता है
पिछले दिनों शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के 26 वर्षीय पुत्र निपुण राज सिंह का सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया था। पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने आज जालम सिंह के निवास पर जाकर उनके पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
पूर्व विधायक जालमसिंह रावलौत के पुत्र निपुण राज सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। यह दुर्घटना पाल रोड के नहर चौराहे पर हुई थी,जहां उनकी गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची थी।
वसुंधरा राजे के साथ भोपाल सिंह बड़ला,पूर्व राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया,राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत,पूर्व मंत्री अर्जुन राम गर्ग,पूर्व संसदीय सचिव भेराराम सियोल,भाजपा नेता घनश्याम वैष्णव,प्रश्नचंद मेहता,महेंद्र प्रताप सिंह,नरेंद्र कच्छवाहा व भाजपा जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी साथ थे। उन्होंने भी जालम सिंह रावलोत और उनके परिवार को गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

