पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं जोधपुर

  • एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
  • राजेंद्र सिंह राठौड़ भी आए जोधपुर

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची जोधपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को जोधपुर पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री शेखावत आज जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

वसुंधरा राजे शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड के पुत्र के विवाह पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने के लिए यहां पहुंची हैं।राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन लाल गर्ग,शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़,जेडीए के पूर्व चेयरमैन डॉ महेंद्र सिंह,भाजपा नेता सुनील सीरवी,नरेश सुराणा,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाहा,भोपाल सिंह बडला ने उनकी अगवानी की।

वसुंधरा राजे के एयरपोर्ट से बाहर निकलने के साथ उनके जिंदाबाद के नारे लगे और फूल मालाओं के साथ दुपट्टे पहनाकर वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने 144 साल बाद कुंभ के बने संयोग का जिक्र किया।

उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि मौनी अमावस्या राजमाता विजय राजे सिंधिया की पुण्यतिथि है। राजमाता विजय राजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर जब दर्शन होंगे तो उसका विशेष महत्व है मेरे लिए है। इसी दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ भी एयरपोर्ट पर आए उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार विकास के काम एक साल से लगातार कर रही है लेकिन राजस्थान में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026