Doordrishti News Logo

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर पहुंचीं

बीएसएफ मुख्यालय जाकर भैरो सिंह की श्रद्धाजंलि दी

एमजीएच में शेरगढ़ गैस हादसे के घायलों से मिली

जोधपुर से सड़क मार्ग से शेरगढ़ के भूंगरा गांव के लिए हुईं रवाना

जोधपुर,राजस्थान की पूर्व मुख्य मंत्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मंगलवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंची। जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगुवाई की। एयरपोर्ट पर जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो.महेंद्र सिंह,शंभु सिंह खेतासर,पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़,भोपाल सिंह बड़ला, देवी सिंह भाटी,सूर्यवीर सिंह,मैदान राठौड़ सहित भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- Bhairon singh rathore : भारत-पाक युद्ध के असली हीरो भैरों सिंह राठौड़ का निधन

वसुंधरा राजे जोधपुर एयर पोर्ट से बीएसएफ मुख्यालय गईं वहां भैरों सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद वे एमजीएच पहुंची और भूंगरा गैस पीड़ित घायलों की कुशलक्षेम जानी। उसके बाद सड़क मार्ग से शेरगढ़ के भूंगरा गांव के लिए रवाना हुई। वहां पिछले दिनों हुए गैस सिलेंडर हादसे के प्रभावितों से मुलाकात करेंगी उन्हें संवेदना व्यक्त करेंगी। गैस सिलेंडर विस्फोट के पीड़ितों व प्रभावितों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाएंगी तथा हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। वहां से वापस जोधपुर आकर वे दोपहर 2.55 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शादी का कार्ड बांटने का पता पूछने के बहाने महिला से कंठी लूटी

October 27, 2025

दुकान पर आकर युवक पर कातिलाना हमला,चाकू मारा

October 27, 2025

गलत दिशा से आई निजी बस ने एसयूवी को लिया चपेट में एक की मौत 36 घायल

October 27, 2025

पाक विस्थापित का मर्डर: घर के आंगन में पड़ा मिला शव,हाथ पैर बांधे हुए

October 27, 2025

राम अवतार विद्यालय वुशु राजस्थान टीम के कोच नियुक्त

October 27, 2025

योजनाओं का क्रियान्वयन और समय का संयोजन ही परिणाम देता है-विजयानंद

October 27, 2025

युवा यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

October 27, 2025

जोधपुर: वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो विस्तार के लिए 195 करोड़ रुपए और मंजूर

October 27, 2025

रानीखेत एक्सप्रेस नवंबर में 18 ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी

October 27, 2025