पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय 21 को जोधपुर आएंगे
जोधपुर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा भाजपा पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता श्योदान सिंह गुरुवार को जोधपुर आएंगे। भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे गुरूवार को प्रातः 10.30 बजे जोधपुर आएंगी। वसुन्धरा राजे केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निवास पर जाकर उनके माता के निधन पर शोक संवेदना एवं श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्योदान सिंह भी इसी दिन जोधपुर आएंगे, भाजपा नेता पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी गुरुवार सुबह दिल्ली से जोधपुर आ रहे हैं। वे सभी शेखावत के घर जाकर उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews