Doordrishti News Logo

फोरमेन सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को 57 परीक्षा केन्द्रों पर होगी

जोधपुर, राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित फारमेन सीधी भर्ती परीक्षा-2021 जोधपुर जिला मुख्यालय पर शनिवार 29 जनवरी को एक सत्र में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के 57 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में 16 हजार 435 अभ्यर्थी भाग लेगें।

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अपर जिला कलक्टर(शहर प्रथम) रामचन्द्र गरवा को परीक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया है तथा परीक्षा की सूचनाओं, मानिटरिंग, समन्वय के लिए अपर जिला कलक्टर(शहर प्रथम) कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसके टेलीफोन नम्बर 0291-2650316 है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में 42 राजकीय एवं 15 निजी शिक्षण संस्थान हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार शिक्षण संस्था के संस्थाप्रधान को केन्द्राधीक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा के लिए 10 सतर्कता दलों का गठन कर वरिष्ठ आरएएस अधिकारी को सतर्कता दल के प्रभारी एवं आरपीएस अधिकारी राजस्थान शिक्षा सेवा अधिकारी को दल का सदस्य नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों को परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाने एवं ओएमआर शीटों को जमा करवाने के लिए लेखा सेवा के अधिकारियों को उप समन्वयक नियुक्त करते हुए इन परीक्षा केद्रों के लिए 10 उप समन्वयक बनाये गये हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक, निजी संस्थाओं में दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 15 निजी संस्थानों में 15 सहायक केन्द्राधीक्षक को लगाया गया है।

केन्द्राधीक्षको व पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण

फारमेन सीधी भर्ती परीक्षा-2921 में नियुक्त केन्द्राधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को कलेक्ट्रेट सभगार में प्रशिक्षण सुलभ करवाया गया। परीक्षा समन्वयक अपर जिला मजिस्ट्रेट शहर प्रथम रामचन्द्र गरवा ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शितापूर्ण करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026