स्पा सेंटर में विदेशी महिलाओं को ठहराया: सी फार्म नहीं भरा
- चार महिलाएं थाईलैण्ड की मिलीं
- संचालकों पर सीआईडी जोन ने किया केस दर्ज
जोधपुर,[दूरदृष्टीन्यूज़] स्पा सेंटर में विदेशी महिलाओं को ठहराया: सी फार्म नहीं भरा।शहर के शिरगढ़ स्थित मिनी मार्केट में पुलिस ने 6 मार्च को एक स्पा सेंटर पर रेड देकर चार विदेशी महिलाओं को पकड़ा। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। स्पा चलाने वाले तीन शख्स को नामजद कर विदेशी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। सीआईडी जोन जोधपुर के निरीक्षक की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने इसमें अब अग्रिम जांच आरंभ की है। संचालकों द्वारा सी फार्म नहीं भरा गया था।
एयरपोर्ट थाने के सबइंस्पेक्टर पूर्ण सिंह ने बताया कि 6 मार्च को पुलिस की तरफ से शिकारगढ़ मिनी मार्केट के एक स्पा सेंटर स्वास्तिक सैलून एण्ड सेंटर पर रेड दी गई थी। जहां पर कुछ विदेशी महिलाएं मिली। चार विदेशी महिलाएं जो थाईलैण्ड की थी उनके बारे में संचालकों द्वारा सी फार्म भरना सामने नहीं आया। इस पर सीआईडी जोन जोधपुर के निरीक्षक मोहनदास ने नियम 17 का उल्लंघन किए जाने पर संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के बाद अब बोरानाडा में मैरिज पार्टी में बैग से रुपए चोरी
रिपोर्ट में तीन लोग पाली के बाडी हाल स्वास्तिक सैलून एण्ड सेंटर पर मिले मो.सामिर, इंदिरा कॉलोनी महामंदिर निवासी सोहेल हुसैन और कुंपवास मेड़तासिटी के आनंद पारिक को नामजद किया गया है। इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है।
