कोरोना के बाद पहली बार विदेशी पाँवड़ों का बड़ा ग्रुप आया
- बुधवार सुबह 8:30 बजे जसवंत थड़े पर विदेशी पाँवड़ों का स्वागत सत्कार किया जाएगा
- कोरोना के बाद पहली बार इतना बड़ा विदेशी पाँवड़ों का ग्रुप भारत-जोधपुर आया है
- टूरिस्ट व्यवसाय के अच्छे संकेत
- होटल,गेस्टहाउस और इससे जुड़े व्यवसायियों में खुशी की लहर
जोधपुर, कोरोना के बाद पहली बार पूरे भारत में सबसे ज्यादा 26 विदेशी पाँवड़ों का ग्रुप भारत आया है। यह 26 लोगों का टूरिस्ट ग्रुप मंगलवार को जोधपुर पहुंचा।
यह ग्रुप जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रुका हुआ है। इस ग्रुप के सभी सदस्य लैटिन अमेरिका के एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर MR FRANCISCO SILVA फ्रांसिस्को सिल्वा के साथ है। सिल्वा पिछले 7 साल से भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने एक प्रसिद्ध पुस्तक भी लांच की है।इस पुस्तक में भारत के अनोखे और उत्कृष्ट छाया चित्रित के साथ संस्कृति,स्मारकों,लोगों के बारे में स्पेनिश भाषा में प्रकाशित किया है।
इस पुस्तक से इन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। इसी वजह से अब वहां के प्रमुख लोगों दिनों दिन भारत आना पसंद करने लगे हैं। कोविड की वजह से यह ग्रुप पिछले 2 वर्ष से भारत आने का इंतजार कर रहे थे,अब इन्हें भारत आने का मौका मिला इस ग्रुप में 22 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। बुधवार 6 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे जसवंत थड़े और मेहरानगढ़ पर इस ग्रुप का स्वागत सत्कार किया जाएगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews