Doordrishti News Logo

नौ दिन तक भीषण गर्मी दिखाएगी प्रचंड रूप

  • नौतपा रविवार से
  • हीटवेव का अलर्ट
  • प्री-मानसून की एंट्री भी होगी

जोधपुर(डीडीन्यूज),नौ दिन तक भीषण गर्मी दिखाएगी प्रचंड रूप।भीषण गर्मी के बीच रविवार से नौतपा शुरू होने वाला है। ऐसे में अगले नौ दिन भीषण गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के बीच ही जहां एक ओर हीटवेव का अलर्ट दिया है वहीं शाम होते ही तेज अंधड़ चलने की संभावना भी जताई है।

इसी के साथ इस साल प्री-मानसून की एंट्री भी तय समय से पहले होगी। ऐसे में अगले नौ दिनों तक राजस्थान के मौसम में कई तरह की गतिविधियां देखने को मिलेगी। कहीं हीटवेव और प्रचंड गर्मी हालत खराब करेगी तो कहीं तेज अंधड़ से लोग परेशान होंगे वहीं हल्की सी मानसूनी बारिश से लोगों को थोड़ी राहत भी मिलेगी।

मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिन ट्रिपल अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में रेड,ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को अजमेर,अलवर,बांसवाड़ा,बारां, भरतपुर,भीलवाड़ा,बूंदी,चित्तौडग़ढ़, दौसा,धौलपुर,डूंगरपुर,जयपुर, झालावाड़,करौली,कोटा,प्रतापगढ़, राजसमंद,सवाईमाधोपुर,सिरोही, टोंक,उदयपुर और पाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

झुंझुनूं,सीकर, lबाड़मेर,बीकानेर, चूरू,हनुमानगढ़,जैसलमेर,जालौर, जोधपुर,नागौर और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी बीच राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जिसमें 25, 26, 27, 28 व 29 मई को भरतपुर,जयपुर,अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग शामिल है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026