Doordrishti News Logo

डेंगू मुक्त राजस्थान के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटें-मुख्यमंत्री

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रति पूरी तरह सजग एवं गंभीर है तथा इनके उपचार के सभी प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों पर काबू पाने के लिए राज्य में 20 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक ‘डेंगू मुक्त राजस्थान’ अभियान चलाया जाएगा। गहलोत ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय से जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान फोगिंग एवं एंटी-लार्वल गतिविधियां पूरी मुस्तैदी से संचालित की जाएं।

नगरीय इलाकों के साथ-साथ गांव-ढाणियों में भी मच्छरों को नष्ट करने के लिए फोगिंग की जाए। घरों के आसपास मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जिलों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप अधिक है, वहां स्थानीय चिकित्सा प्रशासन की सहायता के लिए नोडल आॅफिसर भेजे जाएं। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी जिलों में 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं, रैपिड रेस्पांस टीमों के गठन के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों एवं सीएचसी-पीएचसी में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। दवा वितरण केंद्रों पर भी दवाओं के वितरण एवं भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था है। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी के ठहराव वाले स्थानों पर एमएलओ (माॅस्किटो लार्विसाइड आॅयल) दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए प्रदेशवासियों का जागरूक रहना भी बहुत जरूरी है। सावधानी बरती जाए तो इन बीमारियों का प्रमुख कारण मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि डेंगू के मरीज डाॅक्टर की देखरेख में दवाएं लेकर ठीक हो सकते हैं। बुखार आने पर घबराएं नहीं, तुरंत नजदीकी चिकित्सक को दिखाएं और समय पर उपचार लें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने घर एवं आसपास कूलर, खुली टंकियों, परिंडे आदि में व्यर्थ जमा पानी को खाली कर दें। कहीं पानी का जमाव हो तो वहां सप्ताह में एक बार केरोसीन, जला हुआ आॅयल अथवा कोई भी तेल डालें ताकि मच्छरों के अंडे एवं लार्वा नष्ट हो जाएं। उन्होंने आह्वान किया है कि हम सभी राज्य सरकार के प्रयासों में सहयोग कर एवं सावधानी बरत कर प्रदेश को डेंगू मुक्त बनाएं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026