Doordrishti News Logo

बुधवार की तड़क़े चार बजे फूड डीलिवर बॉय पहुंचा था

जोधपुर, शहर के प्रतापनगर इलाके में आदर्श प्याऊ के निकट कुछ बदमाशों ने एक फूड डिलीवर बॉय से मारपीट कर पांच हजार रूपए लूट लिए। तड़क़े चार बजे खाने का आर्डर दिया गया था। जब डिलीवर बॉय पहुंचा तो बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित के मालिक ने इस बारे में प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी है। मोबाइल नंबर से अब बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि जालोरी बारी शांति टावर सरदारपुरा निवासी अनुज भूतड़ा पुत्र राजेंद्र भूतड़ा की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह फूड डिलीवरी का काम करता है। बुधवार की तड़क़े चार बजे उसका फू ड डिलीवर बॉय जयकिशन सोनी खाने के एक ऑर्डर पर प्रताप नगर स्थित आदर्श प्याऊ के निकट गया था। खाने का ऑर्डर देने वाले कुछ बदमाशों ने उसके फूड डिलीवर बॉय से मारपीट की और जेब से पांच हजार रूपए भी लूट लिए। बाद में बदमाश भाग गए।

पुलिस ने बताया कि किसी को नामजद नहीं किया गया है। फूड ऑर्डर के लिए आने मोबाइल नंबर से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी जांचे जा रहे हैं। फिलहाल बदमाशों का पता नहीं लगा है। घटना के संबंध में बुधवार रात को इसकी रिपोर्ट दी गई है।

ये भी पढें – बीजेएस रेलवे क्रॉसिंग पर युवक रेल से कटा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026