Doordrishti News Logo

फैक्ट्री से पांच लाख रुपए चोरी, कर्मचारी व उसके परिचितों पर संदेह

फैक्ट्री की खिड़की का पर्दा हटाकर कांच काटा गया

जोधपुर,फैक्ट्री से पांच लाख रुपए चोरी, कर्मचारी व उसके परिचितों पर संदेह। शहर के बोरानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में एग्रो फूड पार्क के पास की एक फैक्ट्री में अलमारी की ड्राअर में रखे पांच लाख रुपए चोरी हो गए। फैक्ट्री मालिक ने इस बारे में अपने कर्मचारी और उसके परिचितों पर रुपए चुराने का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसमें फैक्ट्री का पर्दा हटाकर कांच को काटा गया है।

यह भी पढ़ें – प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में 114 प्रत्याशी मैदान में

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि अमर नगर पाल रोड निवासी राजेंद्र पुत्र गौतम भंडारी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक आर्ट फैक्ट्री बोरानाडा एग्रो फूड पार्क के पास में है। 24 मार्च को किसी को भुगतान करने के लिए पांच लाख रुपए लाकर अलमारी की ड्रोअर में रखे थे। फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक सनी को इस बारे में ध्यान रखने को कहा गया और हॉल को नहीं खोलने को कहा गया था। बाद में दो दिन तक होली की छुट्टी थी। 27 को जब वह फैक्ट्री पर आया तो पता लगा कि ड्रोअर में रखे पांच लाख रुपए गायब है और हॉल की खिडक़ी टूटी होने के साथ पर्दा व कांच काटा हुआ है। बाद में पता लगा कि कर्मचारी सनी से मिलने के लिए उसके दो तीन परिचित सदानंद,हरिकिशन और अन्य आया था। इन लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत पांच लाख रुपए चोरी कर लिए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026