Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में रात्रि को आई तेज आंधी और फिर वर्षा ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। पिछले एक सप्ताह से मारवाड़ में भीषण गर्मी का दौर चल रहा था। तापमान स्थिर था लेकिन गर्मी व उमस का कहर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा था।

मंगलवार को सुबह से ही शहरवासी उमस भरी गर्मी से हलकान हो रहे थे। शाम होते शहर वासियों को हल्की हवा ने कुछ राहत दी। रात होते ही सवा नौ बजे आंधी का दौर शुरू हुआ। तेज आंधी से पूरा शहर धूल के आगोश में समा गया। लगभग आधे घण्टे आंधी चलने के बाद शुरू हुई वर्षा से लोगों को बड़ा सुकून मिला। आकाशीय बिजली के साथ कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर रात 12 बजे तक जारी रहा।

धूल आंधी उमस बरसात

मानसून का इंतजार

सूर्यनगरी में आज सुबह से ही आसमां में बादलों की आवाजाही बनी रही। यहां हवा की गति मंद पड़ऩे से उमस और बढ़ गई। इसके साथ ही दोपहर में सूर्यदेव आग बरसाने लग गए। गर्म हवाओं के कहर के कारण दोपहर में बाहर निकले लोगों की हालत खराब हो गई। धूप में रखे वाहन भी तपने लग गए। दफ्तर और काम पर निकलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी आई। ट्रैफिक सिग्नलों पर दुपहिया वाहन चालकों की हालत पतली हो गई।

धूल आंधी उमस बरसात

धूप में खड़े रहने वालों के पसीने छूट गए। दोपहर में राहगीर भी छांव की तलाश करते दिखे। गर्मी की वजह से पशु पक्षी भी परेशान रहे। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तेज गर्मी रही। चिलचिलाती धूप से दोपहर में गर्म हवा के झौंके महसूस किए गए। हालांकि जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है लेकिन यहां गर्मी व उमस का कहर कम नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी व उमस की मार झेल रहे लोगों को विद्युत कटौती का कहर भी झेलना पड़ रहा है। बिजली कटौती से कोढ़ में खाज का काम कर रही है। बिजली कटौती से भी शहरवासी परेशान रहे।

इधर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित गति से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही इसके पूरे देश की 80 फीसदी हिस्सों में छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी व बारिश की संभावना व्यक्त की थी। मारवाड़ में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान लगाया गया था। जिसकी भविष्यवाणी सही हुई। रात को आंधी बारिश के बाद गर्मी व उमस से कुछ राहत मिल गई।  हालांकि भारतीय मौसम विभाग की माने तो मानसून के मारवाड़ में पहुंचने में आठ दस दिन का समय लग सकता है। अभी मानसून निर्धारित गति से बढ़ रहा है। हवा का दबाव बने रहने से इसके जल्द ही प्रदेश में प्रवेश करने संभावना भी बनी है।

>>> सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026