जोधपुर, बासनी औद्योगिक क्षेत्र की गली-6 स्थित हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में बुधवार देर रात लगी भीषण आग पर करीब सात घंटों की कड़ी मशक्कत व दस दमकलों की मदद से काबू पाया जा सका। इस आग में लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

फायर मैन प्रशांत ने बताया कि बासनी इंडस्ट्रीयल एरिया की गली नंबर छह में स्थित खुशाल आर्ट में बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लगने की सूचना मिली। पहले बासनी से दो दमकल को रवाना किया गया। बाद में आग की विकरालता को देखते हुए अन्य केन्द्रों से भी दमकलों को बुला लिया गया। फैक्ट्री में आग तेजी से फैल गई।

लकड़ी के तैयार उत्पाद और कच्चे माल में आग बढ़ती गई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। आग के निकट के फैक्ट्रियों तक फैलने का खतरा मंडराना शुरू हो गया। फायरमैन ने सबसे पहले आग को बेकाबू होने से रोका। उसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू हो पाया।
तब तक उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की विकरालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दस दमकलों को कई फेरे लगाकर आग बुझाने में सात घंटों से अधिक समय लग गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
>>> गोनेर में एक आवासीय योजना में विला लेकर चला रखा था जाली नोट बनाने का कारखाना
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज



