Doordrishti News Logo

शराब के लिए रूपए नहीं देने पर मारपीट

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र नागौरी गेट हलके में एक युवक को शराब के लिए रूपए नहीं दिए जाने पर मारपीट की गई। पीडि़त ने इस बाबत पुलिस में मामला दर्ज करवाया। नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि नागौरी बेरा मंडोर निवासी तरूण सिंह सोलंकी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि समय वह सार्दुल भवन के बाहर नागौरी गेट पर गुलशन पुत्र छोटूराम,पिन्टू पुत्र आनंद और रोहित ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिये रूपए मांगे। रूपए नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी तरफ मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में ताजनगर गगाड़ी निवासी गोकुलराम पुत्र सालूराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह तिंवरी कस्बे में गया हुआ था। जहां पर पप्पूराम पुत्र सोनाराम जाट आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026