Doordrishti News Logo

तीसरी मंजिल के कमरे लगी भीषण आग,लाखों का सामान जला

सकड़ी गलियों में काफी वाहन रखे होने से आई अड़चन

जोधपुर,तीसरी मंजिल के कमरे लगी भीषण आग,लाखों का सामान जला।
शहर के अंदरूनी क्षेत्र जालोरी गेट के अंदर इंद्रा चौक में शुक्रवार सुबह एक मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में भीषण आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया गया है। घटना के समय परिवार के लोग प्रथम और द्वितीय फ्लोर पर थे। अलसुबह लगी आग को काबू करने में एक घंटे का समय लगा। सकड़ी गलियों में यह मकान होने के साथ ही घरों के बाहर काफी गाडिय़ां रखी होने से दमकल को पहुंचने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें-जोधपुर की सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है

शास्त्रीनगर फायर स्टेशन के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे के आस पास जालोरी गेट के अंदर घांचियों का बास इंद्रा चौक में एक मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। आग से कमरा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वहां रखा फर्नीचर,पलंग, एसी,गिजर सहित अन्य सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। फायरमैन अभिजीत सिंह,रौनक शर्मा और वाहन चालक भंवरसिंह वहां आग बुझाने की गाड़ी को लेकर पहुंचे। घंटे भर में आग पर काबू कर लिया गया। परिवार के लोग घर पर ही थे। मगर ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं होने से जनहानि टल गई। आग से लाखों का इलेक्ट्रिक सामान जलने के साथ पूरा कमरा क्षतिग्रस्त हो गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026