Doordrishti News Logo

जयपुर के रास्ते जोधपुर से बांद्रा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रविवार को

आवागमन में एक ट्रिप के संचालन से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जयपुर के रास्ते जोधपुर से बांद्रा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रविवार को।रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में ट्रेनों अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन नंबर 04833,जोधपुर- बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 26 अक्टूबर रविवार को (01 ट्रिप) जोधपुर से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर दोपहर 12बजे आगमन व 12.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

पटना और बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें आज चलेगी

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04834,बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल 27 अक्टूबर को सोमवार को (01 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 5.25 बजे आगमन व 5.40 बजे प्रस्थान कर 11.25 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

ट्रेन आवागमन में इन स्टेशनों पर रुकेगी
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन मार्ग में मेडता रोड, डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी, फुलेरा,आसलपुर जोबनेर,जयपुर, दुर्गापुरा,वनस्थली निवाई,सवाई माधोपुर,कोटा,रामगंज मंडी,भवानी मंडी,नागदा,रतलाम, वडोदरा, भरूच,सूरत,नवसारी,वलसाड,वापी,पालघर व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जिसमें 1फर्स्ट मय सेकंड एसी,2 सेकंड एसी,7 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान,3 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026