Doordrishti News Logo
  • दो गोल्ड, एक सिल्वर तथा एक ब्रोंज मेडल जीत कर सूर्यनगरी का नाम किया रोशन
  • जोधपुर पहुंचने पर टीम का किया जोरदार स्वागत

जोधपुर, राजस्थान तलवारबाजी संघ की ओर से जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान स्टेट तलवारबाजी प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिला तलवारबाजी संघ की सचिव परवीन बानो ने बताया कि राजस्थान तलवारबाजी संघ की ओर से जयपुर में आयोजित हुई तीन दिवसीय राजस्थान स्टेट तलवारबाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद रफीक खान थे।

fencing-jodhpur-hoisted-the-victory

इस प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में जिले के सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया और कई मेडल जीत कर सूर्यनगरी का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर ईप्पी इवेंट में कनीज फातिमा मोयल ने गोल्ड मेडल, जूनियर ईप्पी इवेंट में मोहम्मद हुसैन भाटी ने ब्रोंज,
सीनियर ईप्पी इवेंट में चंद्रपाल ने सिल्वर, सीनियर फाॅयल इवेंट में नसीम ने गोल्ड मेडल जीता।इसी प्रकार सीनियर वर्ग के फाॅयल इवेंट में मोहम्मद इकबाल मोयल ने क्वार्टर फाइनल में कड़ा संघर्ष करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

सीनियर वर्ग के सेबर इवेंट में मोहम्मद आबिद ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षक अब्दुल रज्जाक मोयल तथा मोहम्मद इकबाल मोयल को दिया। सभी पदक विजेताओं को राजस्थान तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष दाऊद खान, महासचिव महेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मसूद खान सूरी ने बधाई व शुभकामनाएं दी। जोधपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों का गणमान्य लोगों के साथ ही हेल्पिंग हैंड्स संस्था के अध्यक्ष तथा समाजसेवी मोहम्मद रफीक कारवां ने बधाई दी तथा माला पहना का पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026