बकरामंडी में बच्चों के बीच बोलचाल की आशंका नुकीली वस्तु से बच्चा घायल

जोधपुर(डीडीन्यूज),बकरामंडी में बच्चों के बीच बोलचाल की आशंका नुकीली वस्तु से बच्चा घायल। शहर के अंदरूनी क्षेत्र बकरामंडी में रात को बच्चों के विवाद की आशंका में नुकीली वस्तु से एक बच्चा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एमजीएच भर्ती कराया गया। उसके पेट में नुकीली वस्तु लगी है। यह नुकीली वस्तु खेल-खेल में लगी या हमला किया गया,पुलिस फिलहाल स्पष्ट नहीं कर पाई है।

खांडाफलसा थानाधिकारी बलवंता राम ने बताया कि बकरामंडी में चाकू बाजी की सूचना मिली थी। मौके से पता लगा कि बच्चों के बीच का मामला है। उनमें झगड़ा हुआ अथवा खेल खेल में नुकीली वस्तु लगी फिलहाल परिजन भी नहीं बता पाए है।

ठेके में बैठकर शराब पी रहे 14 लोगों को पकड़ा

थानाधिकारी ने चाकूबाजी से इंकार किया है। एक बच्चे को घायलावस्था में एमजीएच में भर्ती करवाया गया है। बयान लिए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।