Doordrishti News Logo

भूल से दवाई के बदले कीटनाशक पीने की आशंका

महिला की मौत

जोधपुर,शहर के प्रतापनगर स्थित महादेव मंदिर के पीछे सूथला में रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। उस पर दवाई के बदले भूल से कीटनाशक पीने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। महिला के पिता की तरफ से सीआरपीसी की धारा 176 में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। जांच एसडीएम की तरफ से की जा रही है। हालांकि इसमें कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। शादी को सात साल से कम ही समय हुआ था। उसने लवमैरिज कर रखी थी। उसके एक बच्चा भी है।

ये भी पढ़ें- मजदूर दंपती को मिक्सर ट्रक कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि रामदेव मंदिर के पीछे सूंथला निवासी भगवानलाल पुत्र हनुमान की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पुत्री ज्योति की शादी पंकज के साथ हुई थी। शादी को सात साल से कम ही समय हुआ था। दो तीन दिन पहले उसकी पुत्री ने भूल से दवाई के बदले में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिस पर तबीयत बिगडऩे पर मथुरादास माथुर अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। उसकी सोमवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026