Doordrishti News Logo

गोताखोरों की सजगता से बच गई जान

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में सुसाइड करने के मामले नहीं थम रहे। एक बार गुरूवार को युवक ने पानी में कूद कर अपनी जान देने का प्रयास किया। किस्मत से वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे बचा लिया। वह अपनी पत्नी के पीहर से नहीं आने पर दुखी था। वह साल भर से पीहर में बैठी है और आज ससुर ने भी अपनी बेटी को भेजने से मना कर दिया। हालांकि पुलिस में इस बारे में मामला दर्ज नहीं हुआ है। दरअसल प्रताप नगर के एक युवक ने गुरूवार को कायलाना तखतसागर झील में छलांग लगा ली। वहां मौजूद गोताखोर अशोक सिंह, राधेश्याम, भरत चौधरी व सुनील ने समय रहते उसे देख लिया। उसे पानी से बाहर निकाला। और राजीव गांधी नगर थाने में सूचित किया। इस पर एएसआई गणपत ड्राइवर महेन्द्र के साथ पहुंचे और युवक को थाने ले जाया गया।

शादी को हुए 11 साल

युवक के 10 साल का बेटा है। उसकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। युवक ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से उसकी पत्नी घर नहीं आ रही है। आज फोन पर उसके ससुर ने भी उसे साफ मना कर दिया कि वह अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजेंगे। युवक मजदूरी करता है। किसी बात पर झगड़ा होने के बाद पत्नी रुठ कर चली गई थी। आज फोन पर झगड़ा होने के बाद मायूस होकर आत्महत्या करने की ठानी और तखतसागर में छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक को समझा कर घर भिजवा दिया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026