Doordrishti News Logo

पिता पुत्र घर की छत पर सो रहे थे, चोर 3.93 लाख रूपए और जेवर ले गए

जोधपुर, निकटवर्ती करवड़ के देसूरिया खारोलान गांव में एक घर में चोरी हो गई। वक्त घटना पिता पुत्र घर की छत पर सो रहे थे। महिलाएं नहीं थी। अज्ञात चोर घर में घुसा और अलमारी से 3.93 लाख रूपए, छोटे मोटे जेवर आदि चोरी कर गया। सुबह जाग होने पर चोरी का पता लगा। पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुअयना किया गया। इसमें किसी जानकार का हाथ होने का भी अंदेशा जताया गया है।

करवड़ पुलिस ने बताया कि देसूरिया खारोलान गांव मेें गौड़ कॉलोनी है। यहां पर रहने वाले मंदरूपराम बावरी और उनका पुत्र हप्पाराम रात को छत पर सो रहे थे। सुबह उठने पर घर में चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर की अलमारी और बक्सों से 3.93 लाख की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवर चोरी कर गए। बाद में पुलिस को सूचना दिए जाने पर मौका मुआयना किया गया। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि इसमें किसी जानकार का हाथ हो सकता है। घर भी कच्चा पक्का बना है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: