Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के मतोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक कृषक की हादसे में मौत हो गई। फसल की बोरियां उस पर भरभरा कर गिर पड़ी। नीचे दबने से अचेत होने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।
मतोड़ा पुलिस ने बताया कि कपूरिया निवासी बाबूराम जाट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता गिरधारीराम (58) पुत्र दुर्गाराम जाट शाम के समय खेत में पड़ी फसल की बोरियां ट्रैक्टर में भरकर ले जाने की तैयारियां कर रहे थे। वे ट्रॉली में बोरियों पर बैठे थे। तब ट्रैक्टर के चलने  पर बोरियां फिसलने लगी थी। इससे वे बोरियों के नीचे दबने से अचेत हो गए। बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उनकी उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने
घटना में मर्ग की कार्रवाई की है।

महिला की मौत

फलौदी पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के दतिया जिले के पण्डोखर थानान्तर्गत तिल्हेरा निवासी रामकिशोर पुत्र मालादीन केवट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 19 अप्रेल को उसकी पत्नी नागौर चौराहा पर खड़ी थी। तब किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी पत्नी की मौत हो गई।

पानी चोरी का केस दर्ज

जिले की शेरगढ़ पुलिस ने बताया कि पीएचइडी शेरगढ़ में कार्यरत सहायक अभियंता नरेन्द्रपाल सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि भीमसागर क्षेत्र में की गई चैकिंग के दौरान भीमसागर क्षेत्र के बेराराम पुत्र मूलाराम और उसके करीब तीन दर्जन साथियों ने सरकारी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर पानी की चोरी कर रहे थे। पानी को खेतों में छोड़ा जा रहा था।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026