Doordrishti News Logo
  • मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के वीसी पद से हुए सेवानिवृत
  • स्मृति चिन्ह,अभिनन्दन पत्र व फूलों की माला से किया सम्मान
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भेजा संदेश
  • मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित है मो. आजाद विवि

जोधपुर, मौलाना आजाद विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर पद्मश्री प्रोफ़ेसर अख्तरुल वासे का विदाई समारोह बुझावड़ स्थित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी कैम्पस में आयोजित किया गया। सोसायटी उपाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने संस्थान का परिचय दिया। प्रोफ़ेसर अख़्तरुल वासे की ओर से यूनिवर्सिटी को दी गई अविस्मरणीय सेवाओं पर उनकी सेवानिवृति समारोह में सोसायटी एवं यूनिवर्सिटी की जानिब से स्मृति चिन्ह, सिपासनामा व 11 किलो फूलों की माला से सम्मान किया गया। सोसायटी सदस्य अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी ने सोसायटी व यूनिवर्सिटी की स्थापना से अब तक की स्थिति,विभिन्न कोर्सेज एवं भविष्य की योजनाओं पर रोशनी डाली।

समारोह आयोजित कर पद्मश्री

अध्यक्ष मोहम्मद अली चुंदडीगर ने प्रोफेसर वासे का यूनिवर्सिटी के विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। विशिष्ट अतिथि मशहूर शाइर शीन काफ निज़ाम ने कहा कि न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी प्रोफेसर अख़्तरुल वासे का साहित्य व धर्म जगत में बराबर सम्मान है। इनका जोधपुर से जाना एक तरफ दुःख का प्रतीक है तो दूसरी और इनका सेवानिवृति सम्मान समारोह एक यादगार लम्हा है।

समारोह आयोजित कर पद्मश्री

इस अवसर पर प्रोफ़ेसर अख़्तरुल वासे ने भावुक होकर अलविदा जोधपुर कहते हुए अपने वर्ष 2016 से 2021 तक के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सोसायटी के सभी सदस्यों व स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हुए इनके निःस्वार्थ कोशिशों से किये जा रहे यूनिवर्सिटी व सोसायटी के निरन्तर विकास कार्यो की सराहना की। उन्होंने भगवान शिव के नील कंठ का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें भी मानवता की सेवा व रक्षा के लिए जात-पात, हिंसा व धर्मान्धता का विष पीना पड़ेगा और आपसी भाईचारे व प्रेम भाव का संदेश देना पड़ेगा।

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रोफेसर वासे को भेजा गया संदेश भी पढ़ा गया। समारोह में जोधपुर शिवसेना सदस्य गोविन्द व शिव सोनी की ओर से सोसायटी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप तलवार भेंट की गई। समारोह में राजस्थान मिल्ली कौंसिल जयपुर के जनरल सेक्रेट्री अब्दुल कय्यूम अख्तर की अगुवानी में मिल्ली कौंसिल एवं माईनोरिटी इंस्टिट्यूशनल वेलफेयर सोसायटी तथा दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर व प्रदेश भर से कई शिक्षाविद्, समाजसेवी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी प्रोफे़सर अख्तरूल वासे का एजाज व इकराम किया।

इस मौके पर नगर निगम उत्तर के उपमहापौर अब्दुल करीम जाॅनी, सर्राफा बाजार ब्लाॅक अध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज, वार्ड पार्षद निसार अहमद गेंद, पार्षद अब्दुल जावेद, पार्षद हसन खान, पार्षद एडवोकेट असलम खान, पार्षद प्रतिनिधि साकिर खिलजी, लियाकत अली उमस, विभिन्न मुस्लिम कौमों के सदर, सचिव, बुझावड़ चोखा सहित कई क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं सोसायटी गवर्निंग कौंसिल के सदस्यों का भी माला साफा से सम्मान किया गया। सोसायटी सदस्यों, सोसायटी के अधीन संचालित समस्त संस्थाओं के संस्था प्रधान एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। संचालन यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन एव बीएड व्याख्याता मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया। धन्यवाद महासचिव निसार अहमद खिलजी ने दिया।

ये भी पढें – चोरों की हिमाकत: कलेक्ट्रेट एसडीएम कार्यालय में लगा ली सेंध

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026