Doordrishti News Logo

फर्जी रिपोर्टर प्रोपर्टी डिलिंग का कारोबार भी करता, पुलिस खंगाल रही बैंक खाते

  • मॉडल के सुसाइड प्रयास का मामला
  • बुधवार को किया जाएगा कोर्ट में पेश

जोधपुर, शहर के माता का थान इलाके में मॉडल युवती के आत्महत्या के प्रयास के प्रकरण में गिरफ्तार फर्जी रिपोर्टर और उसकी महिला मित्र अभी पुलिस अभिरक्षा में है। इन्हें 9 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर पुलिस मुख्य आरोपी के बैंक खातों के बारे में पड़ताल में जुटी है। उसके तीन चार खाते बताए जाते हैं। मगर उसमें हनी ट्रेप संबंधी किसी प्रकरण में कितनी राशि जमा हुई है, पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है।

आरोपी प्रोपर्टी का कारेाबारी भी है। जमीन खरीदफरोख्त को लेकर फिलहाल कोई धोखाधड़ी जैसा मामला भी सामने नहीं आया है। जांच अधिकारी एयरपोर्ट थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि उसके तीन चार खाते होना सामने आ रहा है। मगर इसमें हनी ट्रेप से संबंधित कितनी और कहां से राशि जमा हो पाई है इसकी तस्दीक की जा रही है। वह प्रोपर्टी का भी कारोबारी है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गत 30 जनवरी को माता का थान क्षेत्र की युवती मॉडल ने रातानाडा स्थित एक होटल की आठवीं मंजिल से कूद कर जान देने का प्रयास किया था। वह कार के पिछले हिस्से पर गिरने से उसके एक पैर में फ्रेक्चर हो गया था। बाद में उसके भाई ने उदयपुर के अक्षत शर्मा और दीपाली नाम की लड़क़ी के खिलाफ ब्लैक मेलिंग का केस दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस गत सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर जोधपुर लाई थी। यह लोग उसे अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रहे थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026