Doordrishti News Logo

केंद्रांचल के सहायक अभियंता के मकान से 12 लाख की चोरी

वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत, परिवार गांव गया

जोधपुर, शहर में बंद मकानों में चोरियां नहीं थम रही। निकटवर्ती मोगड़ा स्थित केंद्रांचल के सहायक अभियंता के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 12 लाख की चोरी कर ली। 20 तोला सोना और चांदी के जेवरात चुरा ले गए। घर 19 जनवरी से लेकर अब तक बंद था। सोमवार को घटना को पड़ौसी की सूचना पर जोधपुर आने पर मामला दर्ज करवाया गया। कुड़ी पुलिस ने इसमें अब तफ्तीश आरंभ की है। दूसरी तरफ रेलवे कॉलोनी भगत की कोठी में रहने वाले रेल कर्मी के क्वार्टर से भी अज्ञात चोर चांदी के जेवर आदि सामान चोरी कर ले गए। वक्त घटना वह अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे।

कुड़ी पुलिस थाने के एएसआई पेमा राम ने बताया कि मूलत: मंडावरा करौली हाल केंद्रांचल मोगड़ा सर्किल पर रहने वाले जतीराम पुत्र किशोरराम मीना सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। उनकी वर्तमान में पोस्टिंग सुप्रीम कोर्ट में हो रखी है। वे नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में पोस्टेड होने से वहां है। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे गत 19 जनवरी से गांव गए हुए थे। इस बीच घर सूना पड़ा था। मोगड़ा में सरकारी क्वार्टर है। पड़ौसी ने वीडियो कॉल कर सूचना दी। इस पर वे जोधपुर पहुंचे। घर में चोरी की जानकारी पर कुड़ी पुलिस ने मौका मुआयना किया। पता लगा कि चोर मुख्य गेट के ताले तोड़क़र अंदर घुसे है।

जहां पर अलमारी व बक्सों से लगभग 12 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए जिसमें 20 तोला सोने के जेवरात थे। एएसआई पेमाराम ने बताया कि आस पास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। फिलहाल इस बारे में चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। इधर भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि रेलवे कॉलोनी भगत की कोठी निवासी महावीर प्रसाद पुत्र नानूराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे 6 फरवरी की रात को अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। अगले दिन यानी 7 फरवरी की सुबह लौटे तो पता लगा कि घर में चोरी हो गई है। अज्ञात चोर घर के पीेछे से दरवाजे की कुंडी तोड़ऩे के साथ जाली को काट दिया। अलमारी और बक्सों से सामान निकाल बिखेरा और वहां से सोने की दो अंगुठियां, चांदी की 3 अंगुठियां, चांदी के सिक्के, बच्चों के पैरों के कड़े और चांदी के पायलों की जोड़ी आदि चोरी कर ले गए।

डॉक्टर ने किराएदार पर लगाया चोरी का आरोप

शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 17 ई मेें रहने वाले एक डॉक्टर ने अपने किराएदार पर घर में चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस इसमें जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मूलत: अजमेर हाल 17ई 352 में रहने वाले डॉक्टर अशोक पुत्र कमलराज की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनका घर साल 2017 से लेकर 2022 अब तक सूना था। घर में एक किराएदार रोहित कुमार रहता था। जो अब गायब है। उसने घर में मौका पाकर सामान चुरा लिया। पुलिस ने इसमें घरेलु सामान चोरी होना बताया है। फिलहाल इसमें जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026