फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा,दो नकबजन गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा,दो नकबजन गिरफ्तार। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र कबीर नगर में रात को फैक्ट्री में हुई सामान चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि बाबा रामदेव पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले चांद मो.की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक फैक्ट्री कबीर नगर सूरसागर में है। 1-2 जनवरी की रात को इसमें चोरी हो गई। फैक्ट्री से अज्ञात चोर रजिस्टर,पेपर, पेपरङ्क्षरंग,किताबे,तांबे के कट्टे इत्यादि सामान चोरी कर ले गए।
पुलिस आरोपियों को लेकर मौका तस्दीक के लिए जाएगी मणिपुर
थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल हीराराम,कांस्टेबल मनीष,महेंद्र सिंह, शंकर एवं अजीत सिंह को लगाया गया। पुलिस ने अब प्रकरण में फींच हमीर नगर निवासी विकास पुत्र जयकिशन विश्रोई और नागौरी गेट भील बस्ती निवासी मो.फरीद हुसैन पुत्र मो.साबिर हुसैन को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
