Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा राजकीय संप्रेषण और किशोर गृह, मंडोर जोधपुर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि इस शिविर में कुल 60 जनों के नेत्रों की जांच में किशोर गृह तथा संप्रेषण गृह के बालकों की जांच डॉ पुष्पेंद्र चोटिया तथा डॉ रमेश चौधरी द्वारा की गई। उसके साथ किशोर संप्रेक्षण गृह के सभी स्टॉफ मेम्बर्स तथा जुडिशयल कोर्ट के सभी स्टॉफ मेम्बर्स के नेत्रों की भी जांच की गई।

आवश्यकतनुसार निशुल्क दवाईया भी दी गई। चश्मे की आवश्यकता अनुसार मरीज को भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की तरफ से चश्मा बनाकर दिया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता मजिस्ट्रेट कन्हैया लाल पारीक ने की। संचालन किशोर गृह की अधीक्षक मनमीत कॉर सोलंकी ने किया। शिविर में पार्षद ओम प्रकाश भाटी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य शशि वैष्णव, लक्ष्मण परिहार, विक्रम सरगरा, एएनएम मनीषा गुर्जर तथा विशेष सहयोग जानकी दास का रहा।

शिविर के समापन में मजिस्ट्रेट कन्हैया लाल पारीक और अधीक्षक मनमीत कौर ने शिविर के आयोजन हेतु भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का आभार प्रकट किया। परिषद द्वारा डॉक्टर्स तथा मेडिकल स्टॉफ को मेमेंटो तथा अंग-वस्त्र पहनाकर समान्नित किया गया। परिषद की तरफ से उपाध्यक्ष किशन दास बिरला, सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा, कोषाध्यक्ष पुखराज फोफलिया, सहसचिव अजय माथुर और संयोजक डॉ हस्ती मल आर्य ने सेवाएं दी।

ये भी पढें – भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026