Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले में ईदुलजुहा(बकरा ईद) 21 जुलाई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्राधिकार के अतिरिक्त जिले के अन्य क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्थ बनाए रखने के लिए अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट इन्द्रजीत सिंह ने आदेश जारी कर उप जिला मजिस्ट्रेट फलौदी को उपखण्ड क्षेत्र फलौदी, उप जिला मजिस्ट्रेट पीपाड़ शहर को उपखण्ड क्षेत्र पीपाड़ शहर, उप जिला मजिस्ट्रेट ओसियां को उप खण्ड क्षेत्र ओसियां, उप जिला मजिस्ट्रेट शेरगढ को उपखण्ड क्षेत्र शेरगढ, उप जिला मजिस्ट्रेट भोपालगढ को उपखण्ड क्षेत्र भोपालगढ के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

इसी प्रकार उप जिला मजिस्ट्रेट बिलाड़ा को उपखण्ड क्षेत्र बिलाड़ा, उप जिला मजिस्ट्रेट बालेसर को उपखण्ड क्षेत्र बालेसर, उप जिला मजिस्ट्रेट बावड़ी को उपखण्ड क्षेत्र बावड़ी, उप जिला मजिस्ट्रेट बाप को उपखण्ड क्षेत्र बाप तथा उप जिला मजिस्ट्रेट लोहावट को उपखण्ड क्षेत्र लोहावट में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

आदेश के तहत अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रथम जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी होंगे। फलौदी, पीपाड़ शहर, बोरूंदा, शेरगढ, बिलाड़ा, भोपालगढ, बाप एवं ओसियां आदि ग्रामीण स्थानों पर नियुक्त पुलिस अधिकारी नियुक्त मजिस्ट्रेट से समन्वय रखकर स्थिति अनुसार कार्यवाही करेंगे एवं आवश्यकतानुसार सूचना जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कंट्रोल रूम में देगें। इसके साथ ही समस्त तहसीलदार नियुक्ति स्थल, अपने मुख्यालय पर रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।

ये भी पढ़े – किसान की हत्या का मामला: पिता- पुत्र गिरफ्तार

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026