Doordrishti News Logo

जोधपुर,1971 के भारत पाक युद्ध के युद्ध नायकों से जुड़ने के लिए नई दिल्ली से आरम्भ हुई चारों दिशाओं की यात्रा के अंतर्गत स्वर्णिम विजय वर्ष विजय मशाल 03 जुलाई 2021 को जोधपुर पहुंची। विजय मशाल को 04 जुलाई को ऐतिहासिक स्मारकों मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन ले जाया गया।

स्वर्णिम विजय वर्ष

विजय मशाल को जोधपुर में भारतीय सेना की रेजिमेंटों में भी ले जाया गया, जहां इसे सभी रैंकों द्वारा सम्मानित किया गया। 05 जुलाई 2021 को प्रतिष्ठित जोधपुर युद्ध स्मारक में एक भव्य स्मारक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मन्हास, जनरल ऑफिसर कमांडिंग कोणार्क कोर सेवानिवृत, भूतपूर्व सैनिक और जोधपुर के अन्य सैन्य और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

स्वर्णिम विजय वर्ष

इस कार्यक्रम के बाद विजय मशाल को बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स के मुख्यालय भी ले जाया गया। विजय मशाल को 05 जुलाई 2021 को जोधपुर में स्वर्गीय एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह, महावीर चक्र,अति विशिष्ट सेवा मेडल, वीर चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल के निवास स्थान पर ले जाया जाएगा।

स्वर्णिम विजय वर्ष

06 जुलाई 2021 को निंबू का तालाब जोधपुर में स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल मेघ सिंह वीर चक्र, 07 जुलाई 2021 को ओसियां में स्वर्गीय ग्रेनेडियर मंगल सिंह वीर चक्र के निवास स्थान पर ले जाया जाएगा। 08 जुलाई 2021 को यह विजय मशाल गढ़ा शेरगढ़ में स्वर्गीय ब्रिगेडियर उदय सिंह भाटी, वीर चक्र के निवास स्थान पर जाएगी ।

इन सभी स्थानों पर वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और उनके घर की मिट्टी एकत्र की जाएगी। विजय मशाल 06 जुलाई 2021 को वायु सेना स्टेशन, जोधपुर का भी दौरा करेगी, जहाँ भारतीय वायु सेना के 1971 के युद्ध के शहीदों, युद्ध नायकों और विजय मशाल को सम्मानित किया जाएगा। विजय मशाल 08 जुलाई 2021 को जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगी।

>>> आठ जुलाई से खुलेगा मेहरानगढ़

 

 

Related posts:

एक प्रकरण दर्ज 14 लोग शांतिभंग में गिरफ्तार

March 29, 2026

महिला एसपी ने वीवीआईपी कल्चर को किया दरकिनार

March 29, 2026

55 महिला रेलकर्मी रामदेवरा व तनोट माता दर्शन के लिए रवाना

March 29, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026