Doordrishti News Logo

बॉलीवुड तरानों से सजी संस्कृति उत्सव की सांझ

  • इंडियन आइडल फेम सवाई भाट, रेणु नागर के तरानों में झूमे दर्शक
  • स्टैंडअप कॉमेडियन राजू रेंचो ने लगाया कॉमेडी का तड़का

जोधपुर,बॉलीवुड तरानों से सजी संस्कृति उत्सव की सांझ। जोधपुर में नव निर्मित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर सभागार में तीन दिवसीय संस्कृति उत्सव के दूसरे दिन रविवार शाम को बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल फेम सवाई भाट व रेणु नागर के तरानों में दर्शक झूम उठे।अकादमी अध्यक्ष श् बिनाका जेश ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जोधपुर को एम आईसी के रूप में मिली सौगात में कला मर्मज्ञ रमेश बोराणा के मार्ग दर्शन में तीन दिवसीय संस्कृति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा मारवाड़ इंटरनेशनल सेण्टर में आयोजित दूसरे दिन बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल 10 फेम रेणु नागर, इंडियन आइडल 12 फेम सवाई भाट ने अपनी गायकी से सभी का दिल जीत लिया। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज फेम राजा रेंचो ने कॉमेडी और मिमिक्री से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक सवाई भाट ने केसरिया बालम के साथ कर शमा बांधा। उसके बाद जब तक सांसे रहेगी,करू मैं तेरा सजदा जैसे गाने गाकर सभी का दिल जीत लिया। रेणु नागर जो अपनी अलग आवाज के लिए गायकी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी है ने जग घुमया तेरे जैसा न कोई, लंबी जुड़ी और सूफियाना गानों के साथ दर्शकों को तालिया बटोरी।

यह भी पढ़ें – पति ने भाई चाचा के साथ मिलकर पत्नी उसके प्रेमी का किया अपहरण

मुंबई के प्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन राजा रेंचो ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अमिताभ बच्चन,ओमप्रकाश,नाना पाटेकर,अजय देवगन,दिलीप कुमार, मिथुन चक्रवर्ती,राजेश खन्ना,धर्मेंद्र आदि की मिमिक्री कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास,मारवाड इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक सुपारस भंडारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।अकादमी सचिव एलएन बेरवा ने बताया कि संस्कृति उत्सव के तीसरे दिन गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर सायं 7 बजे देश की विख्यात गायिका डॉ.ममता जोशी अपने सूफियाना रंग से जोधपुर को सराबोर करेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: