Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के अस्पतालों में लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई जामनगर, भिवाड़ी और मूंदड़ा से हो रही है। टैंकर में पहुंचने वाली इस ऑक्सीजन को डीकेंटिग यानि खाली करने के लिए उपकरण समय पर उपलब्ध नहीं हुए। पहली बार ऑक्सीजन टैंकर के जरिये आई थी और जेडीए अधिकारियों के हाथ में व्यवस्था थी। ऐसे में अधिकारियों ने भामाशाह व जय भारत फाउंडेशन के नरेश सुराणा से सम्पर्क किया।

इस पर तकनीकी उपकरण एसएस कपलर, एमएस कपलर और एसएस पाइप जैसे तकनीकी उपकरण व औजार उपलब्ध करवाए। इससे समय पर ऑक्सीजन टैंकर खाली हो पाए। जेडीए सचिव हरभान मीणा व नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर को इन उपकरणों के भुगतान की राशि सौंपी गई।

गौरतलब है कि सुराणा इसके साथ ही कोरोना कर्मवीरों को मास्क व सेनिटाइजर वितरण करने के साथ ही अन्य सेवाओं में भी जुटे हुए हैं। जय भारत फाउंडेशन के बैनर तले सुराणा ने एक साल के कोरोना काल में ही रेलवे पटरियों के किनारे 500 से अधिक पेड़ों को लगाकर प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक भी बनाया है।

ये भी पढ़े :- आईआईटी की महिला सहायक प्रोफेसर का एम्स में इलाज के दौरान निधन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026