Doordrishti News Logo

करंट से घायल बच्चों से अस्पताल जाकर मिले ऊर्जा मंत्री

  • मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को दिए सर्वश्रेष्ठ उपचार के निर्देश
  • कोटा के एमबीएस,अस्पताल में भर्ती बच्चों की कुशलक्षेम पूछी
  • घटना की विभागीय जांच के निर्देश

जयपुर,करंट से घायल बच्चों से अस्पताल जाकर मिले ऊर्जा मंत्री। ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने शुक्रवार को कोटा के सकतपुरा में करंट की चपेट में आने से बच्चों के झुलसने के मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नागर कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों के बेहतर उपचार एवं देखभाल के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – परिवार मजदूरी पर गया,नगदी जेवरात चोरी

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कोटा में हुए विद्युत हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उल्लेखनीय है कि यहां शिवरात्रि पर कुछ बच्चे शिव बारात निकाल रहे थे। इसी दौरान उनके हाथों में लिए झंडों के बिजली के तारों के संपर्क में आने से यह हादसा हो गया था।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को दिए सर्वश्रेष्ठ उपचार के निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा में हुए विद्युत हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। शर्मा ने प्रशासन को घायल बच्चों को तुरंत सहायता प्रदान करने और हादसे में घायल बच्चों को सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि बच्चों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें – साढ़े तीन सौ ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की वे आवश्यक सभी कार्यवाही करें जिससे भविष्य में ऐसा दुःखद हादसा घटित न हो।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed