Doordrishti News Logo

कंपनी से निकाले गए कर्मचारी ने डाटा चुराकर नष्ट किया,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कंपनी से निकाले गए कर्मचारी ने डाटा चुरा कर नष्ट किया,केस दर्ज। शहर के भगत की कोठी स्थित जेएनवीयू नया परिसर के सामने एग्रोनिक फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने कंप्यूटर संबंधी डाटा को चुराने के साथ नष्ट कर दिया। अब कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अधिकृत अधिकारी अमित कुमार लालवानी पुत्र अशोक लालवानी ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें रानीवाड़ा खुर्द जालोर हाल प्रथम पुलिया देवनगर निवासी जगदीश कुमार पुत्र पारसा राम को नामजद किया है। रिपोर्ट के अनुसार कम्पनी आर्गेनिक खाद्य पदार्थ के निर्माण,विपणन, बिक्री इत्यादि का व्यवसाय करती है तथा देश-विदेश में परिवादी कम्पनी के खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय होता है। अभियुक्त जगदीश कुमार पुत्र पारसा राम को परिवादी कम्पनी में सूचना औद्योगिक सम्बन्धित विभाग में नौकरी पाने के लिए 10 दिसम्बर 24 को लगाया गया था।

आवेदन किया जिस पर परिवादी कम्पनी द्वारा अभियुक्त का चयन कर 10 दिसंबर 2024 से प्रभावी होकर उसे कम्पनी का समस्त इलेक्ट्रॉनिक डेटा इकट्ठा कर समेकित कर तथा समस्त विभागों से मिली सूचना/इलेक्ट्रॉनिक डेटा का विश्लेषण कर सटीकता से रिपोर्ट तैयार करना था,जिसके चलते परिवादी कम्पनी के समस्त कम्प्युटर सिस्टम,क्लाउड सर्वर,इंटरनल सिक्योरिटी सिस्टम व परिवादी कम्पनी के समस्त गोपनीय व महत्वपूर्ण सूचना व इलेक्ट्रॉनिक डेटा व उनके पासवर्ड को परिवादी कम्पनी द्वारा अभियुक्त को सौंपा गया।

सूने फ्लैट मकान से मोबाइल लेपटॉप चुराने वाला शातिर गिरफ्तार

गत साल 21 जुलाई 2025 को उसकी सेवाएं समाप्त करने के लिए फैसले की सूचना दी गई। उसकी सेवाएं समाप्त करने उपरांत कम्पनी को यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा उसके कार्यरत कुछ दिनों में परिवादी कम्पनी द्वारा सौंपे गये कम्प्यूटर सिस्टम् सॉफ्टवेयर, क्लाउड सरवर क्लाउड डेटा तथा ऑफिस मैनेजमेंट सिस्टम के पासवर्ड का दुरुपयोग कर परिवादी कम्पनी महत्वपूर्ण व गोपनीय इलेक्ट्रोनिक डेटा/सूचना के साथ छेड़छाड़ कर उसे नष्ट कर दिया गया है तथा परिवादी कम्पनी का अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोनिक डेटा/सूचना को चुराकर स्वयं के पास रख लिया।

इससे कम्पनी को 4.50 लाख रुपए की हानि हुई। उससे कई बार डेटा को सही करने को कहा गया मगर वह टालमटोल जवाब देता रहा। मामले को लेकर भगत की कोठी पुलिस तफ्तीश में जुटी है।