लूनी स्टेशन पर लगाया कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूनी स्टेशन पर लगाया कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में रेल कर्मचारियों की कार्य क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा उनके स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से ‘मिशन-100’ अभियान के तहत कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर कारगर सिद्ध हो रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को लूणी रेलवे स्टेशन पर मंडल का पांचवां शिविर आयोजित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कार्मिक विभाग की टीम ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी के अनुसार शिविर में कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 6 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।

रेल सेवाएं रेगुलेट रहेगी

स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ अजय शर्मा ने 32 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की हाई आरबीएस और ब्लड प्रेशर की जांच की। उन्होंने सभी को संतुलित आहार,नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

शिविर का संचालन कल्याण निरीक्षक कुम्भा राम बाजिया,प्रताप सिंह नाथावत तथा स्टेशन अधीक्षक अभय कुमार की देखरेख में किया गया। मंडल प्रशासन ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ऐसे शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।