Doordrishti News Logo

विद्युत श्रमिक नेता मण्डलदत्त जोशी का अभिनंदन

जोधपुर,विद्युत श्रमिकों के हित की रक्षा करने के लिए संघर्षरत विद्युत प्रांतीय विद्युत मण्डल मजदूर फेडरेशन राजस्थान इंटक के प्रांतीय सेकेट्री जनरल व श्रम सलाहकार मण्डल के सदस्य मण्डल दत्त जोशी के साउथ एशिया रीजनल सेमिनार कोलंबो में भाग लेकर जोधपुर लौटने पर बुधवार को उनके निवास पर अभिनंदन किया गया।

ये भी पढ़ें-इंटरनेशनल रनर डेविड की फ्री स्टाइल रनिंग से शहरवासी रोमांचित

चेनेश्वर सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष अरुण जोशी ने अपने साथियों के साथ मंडल दत्त जोशी के आवास पर जाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रमिक नेता मंडल दत्त जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रमिकों की सेवा व ईमानदारी को देखते हुए मुझे यह ज़िम्मेवारी दी है जिस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूँगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews