Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मुस्लिम समाज ने बुधवार को ईद का त्यौहार बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के चलते राज्य सरकार की निर्धारित गाइड लाइंस के तहत प्रदेश के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में ईद का त्यौहार बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। जालोरी गेट स्थित मुख्य ईदगाह पर चुनिंदा लोगों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद दी। यहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भेजा अमन,चैन व शांति का पैगाम भी पढ़ा गया।

अकीदत एहतराम मनाया ईदुउलजुहा
आपसी भाईचारे, सद्भाव व सौहार्द के लिए मशहूर सूर्य नगरी में ईद  उल  अजहा का त्यौहार सौहार्द और शांति के साथ मनाया गया। ईदुल अजहा की मुख्य नमाज ईदगाह में चुनिंदा सदस्यों द्वारा सरकारी गाइडलाइंस की पालना के तहत मास्क लगाकर अदा की गई।बांकी लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा की।

अकीदत एहतराम मनाया ईदुउलजुहा

राजस्थान के मुफ्ती शेर मोहम्मद रिजवी की निगरानी में अकीदतमंदों द्वारा नमाज अदा करने के बाद दुनिया में फैले कोरोना वायरस से हिफाजत और देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई। इसके अलावा पांचवीं रोड स्थित छोटी ईदगाह सहित शहर की अन्य मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

गौरतलब है कि, ईद उल अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से बकरीद का त्योहार 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है। बकरीद का त्योहार रमजान का महीने खत्म होने के 70 दिन के बाद बकरीद का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन इस्लाम धर्म के मानने वाले नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी देते हैं।

ये भी पढ़े – राज्यसभा सांसद ने केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री से की मुलाकात

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026