Doordrishti News Logo

ईआईएसीपी-काजरी ने मनाया विश्व ओजोन दिवस

जोधपुर,ईआईएसीपी-काजरी ने मनाया विश्व ओजोन दिवस। काजरी स्थित भारत सरकार के पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित परियोजना मरुस्थलीकरण नियंत्रण पर्यावरण सूचना,जागरूकता,क्षमता निर्माण और आजीविका कार्यक्रम (ईआईएसीपी) द्वारा संस्थान में विश्व ओजोन दिवस निदेशक डॉ.ओपी यादव के निर्देशन में मनाया गया।

यह भी पढ़ें – जन्ममृत्यु का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें-मल्लिक

इस अवसर पर संस्थान में स्कूल के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ईआईएसीपी के प्रभारी डॉ. पीसी महाराणा ने कार्यक्रम की शुरुआत में सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं ईआईएसीपी एवं ओजोन परत के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

काजरी के प्राकृतिक संसाधन संभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.प्रियब्रत सांतरा ने ओजोन परत एवं इसके क्षय की रोकथाम हेतु अपने विचार व्यक्त किये।भाषण प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल पाल रोड के दसवीं एवं ग्यारवीं के छात्रों ने भाग लिया। जिनमे विविधा सिंघी प्रथम, सुवोजीत डे द्वितीय,शौर्य झा तृतीय स्थान पर रहे।

सभी विजेताओ को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ.विपिन चौधरी,सदस्य,ईआई एसीपी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में काजरी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी(व.श्रे),लेखा नियंत्रक,वैज्ञानिक, तकनीकी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मयूर भाटी,सोनाली,अविनाश ने किया।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026