Doordrishti News Logo

जोधपुर, लॉयन क्लब जोधपुर के प्रांतीय अधिवेशन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नेर लॉयन विमल सेठ व प्रेसिडेंट उषा गर्ग ने वरिष्ठ कंपनी सचिव मुकेश बंसल का सम्मान किया। बंसल को उनकी तीन दशकों से ज्यादा एकेडमिक सेवाओं, वित के क्षेत्र में उत्कृष्ट सलाह और वित्तीय साक्षरता की अलख जगाने हेतु विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर उषा गर्ग ने कहा कि बंसल एक उत्तम वित्तीय सलाहकार व शिक्षाविद होने के साथ समाज सेवी भी हैं। वित्तीय साक्षरता एक एक्सपर्ट का विषय है। खासकर महिलाओं को साक्षर कर सुरक्षित निवेश की और भेजना परम उद्देश्य है। स्मार्ट निवेश नाम से स्टार्टअप की स्थापना करके बंसल जोधपुर संभाग में राजस्थान व मध्य प्रदेश में साक्षरता फैला रहे हैं।

Related posts: