Doordrishti News Logo

अर्थ व्यवस्था को मिलेगी मजबूती- देवेन्द्र जोशी

मोदी सरकार का दूरदर्शिता वाला बजट,जो आमजन के जीवन में बदलाव लाएगा

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आर्थिक सर्वे भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि भारत एक आर्थिक दृष्टि से सुढ़द्ध राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा सरकार का वर्ष 2022-23 का बजट भी देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना एवं देश को एक आर्थिक शक्ति के रूप में खड़ा करने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। देश की आर्थिक नीतियों से भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का गौरव बढ़ाया है।

जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा ने बजट को मोदी सरकार की दूरदर्शिता वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा दिव्यांगों के माता-पिता को टैक्स में छूट देने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला बजट है। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने कहा कि आम लोगों को कम पैसों में अच्छी गुणवत्ता वाला सामान मिलेगा। देश के 60 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। 80 लाख गरीबों मकान मिलेंगे। जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची ने कहा कि इस बजट से कोरोनाकाल से विकास में जो रूकावटें आई उन रूकावटों को दूर करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान करने वाला बजट है।

जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम को मजबूत करने वाला बजट बताया है। एमएसएमई में पैकेज का ऐलान करने से इससे जुड़े कारोबारियों के व्यापार में आर्थिक फायदा मिलेगा।
कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया ने कहा कि मोदी सरकार का महंगाई कम करने वाला बजट है, इससे आर्थिक विकास दर को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने कहा कि इस बजट से किसानों की आय दोगुनी होगी। नदियों को जोड़ने की योजना से देश में पेयजल संकट दूर होगा। विभिन्न घोषणाओं से भारत का आर्थिक निर्माण होगा और सभी वर्गों को इस बजट में फायदा मिलेगा।

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेडतिया ने कहा कि आत्म निर्भर भारत का यह समावेशी और सर्वस्पर्शी बजट है जो नए भारत के सपने को साकार करेगा। जल जीवन मिशन के लिए साठ हजार करोड़ का प्रवाधान रखा गया है जो हर घर जल अभियान को गति प्रदान करेगा।

विधि सलाहकार प्रदेश सह-संयोजक नाथूसिंह राठौड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह बजट अमृत बजट है जो हर क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। कोविड की विकट परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने किसी प्रकार का टैक्स नहीं बढ़ाकर आमजन का राहत प्रदान की है।

भाजपा संभाग मीडिया सेंटर के पूर्व सह प्रमुख दिनेश चौधरी और भाजपा नेता मनीष पुरोहित ने बजट की सराहना की और कहा कि बजट में मेड इन इंडिया को ध्यान में रखते हुए इन्फ्रा स्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है जो सराहनीय कदम है। भाजपा नेता राजेन्द्र बोराणा, पूर्व जिला मंत्री आरिफ नागौरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल नईम सिलावट ने इस बजट को 135 करोड़ देशवासियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला बजट बताया है।

कोरोनाकाल से कमजोर हुई देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला बजट है। इसी प्रकार भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षों एवं मोर्चा के अध्यक्षों ने केन्द्र सरकार के बजट को दूरदर्शी बताया और कहा कि केन्द्र सरकार का बजट आमजन के हित में है विशेषरूप से किसानों को सुदृढ करेगा। इसी प्रकार ई-विद्या और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांतिकारी कदम बताया है। जल जीवन मिशन के जरिये घर-घर जल योजना को गति देने के लिए राशि आवंटित की गई है। इससे सभी राज्यों में विशेषरूप से राजस्थान की हर ढाणी और गांव तक दल पहुंच सकेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026