आपसी रंजिश के चलते रात में महिला और उसके पुत्र पर जानलेवा हमला

  • कार को लगाई आग
  • पुलिस ने कार्रवाई कर तीन लोगों को पकड़ा
  • रंजिश काफी समय से चल रही

जोधपुर(डीडीन्यूज),आपसी रंजिश के चलते रात में महिला और उसके पुत्र पर जानलेवा हमला। शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र में रात को एक बस्ती में आपसी रंजिश के चलते मां बेटा पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में मां घायल हो गई और उसके पर्चा बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने रात को पीडि़त पक्ष के घर के बाहर खड़ी कार में भी आग लगा दी थी।

पकड़े गए अभियुक्तों से अब पूछताछ की जा रही है। रंजिश का कारण दो तीन साल पहले किसी लडक़ी को लेकर शुरू हुआ था।
सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि रात को एक महिला के पर्चा बयान पर केस दर्ज किया है। जिसमें उसके घर के सामने रहने वाले लोगों ने जानलेवा हमला किया। उसके बेटे की कार में भी आग लगा दी। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तीन आरोपियोंं भूरटिया गली निवासी जसवंत,विशाल एवं करण पुत्र को पकड़ा है।

शहर में अलग अलग स्थानों पर पांच चोरियां

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान,पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनित कुमार बंसल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर रविन्द्र कुमार बोथरा के सुपरविजन में थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में गठित टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों द्वारा सरियों से जानलेवा हमला कर तोडफ़ोड़ कर और पीडि़त के घर के बाहर खङ़ी कार आग लगा दी गई थी। पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल सेणीदान,कांस्टेबल मनीष,राजूसिंह, महिला कांस्टेबल गोरधनी एवं शंकरलाल भी शामिल थे।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026