डीआरएम ने डेगाना-रतनगढ़ रेलखंड के स्टेशनों पर जांची सुविधाएं

डीडवाना,लाडनूं व सुजानगढ़ स्टेशनों पर निर्माण कार्यों का जायजा लिया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीआरएम ने डेगाना-रतनगढ़ रेलखंड के स्टेशनों पर जांची सुविधाएं। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने डेगाना-रतनगढ़ रेलखंड में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

डीआरएम ने मंगलवार को मंडल के डीडवाना,लाडनूं और सुजानगढ़ रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं,सुरक्षा मानकों और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जा सकें।

विक्टोरिया पैलेस में ई-ब्लॉक में लगी भीषण आग से मची अफरातफरी

उन्होंने छोटी खाटू रेलवे स्टेशन का रात्रिकालीन निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related posts: