Doordrishti News Logo

यूपीआरएमएस का पर्यावरण संरक्षण अभियान

जोधपुर, उत्तरपश्चिम रेलवे मजदूर संघ जोधपुर मण्डल ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रेलवे अस्पताल के बाहर गोद ली गई वाटिका में सघन पौधरोपण अभियान शुरू किया। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पेरूमल यूके तथा अजय शर्मा ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया।

यूपीआरएमएस के मण्डल सचिव व जोनल कार्यकारी महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि संघ द्वारा पर्यावरण के संरक्षण के लिए अभियान शुरू किया गया जिसके तहत जोधपुर मण्डल व मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन पौधरोपण किया जाएगा ताकि जीवनदायी ऑक्सीजन मिल सके।

डॉ. मंगला चारण, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. मंयक वर्मा, डॉ. मुकेश के साथ संघ के भरत जोशी, धर्मेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र गुर्जर, राजेश शर्मा, जुगल गौड़, पारस चौधरी, निर्मल व्यास, दिनेश कुमार, नरेश, सोहन चौधरी, अनिल व्यास,विजय भाटी, मुकेश सिंह, वतन कुमार, सुल्तान मीणा, मुकेश मीणा, श्रवण कुमार, विनय, वतन कुमार, लोकेन्द्र, पीयूष चौधरी, अमित कुमार, हेमन्त, भूपेन्द्र भाटी, खुश कुमार, शक्तिसिंह, ऋषिकेश मीणा, राजकुमार जॉन, विकास जोशी, शेखर, मुकेश, अमित महेन्द्र, विनय सहित सगंठन के अनेक पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। अजय शर्मा ने बताया कि संघ की विभिन्न शाखाओं डीजल शेड भगत की कोठी, वर्कशाप शाखा, जोधपुर, जैसलमेर, मेड़ता रोड़, डेगाना, समदड़ी, बाड़मेर के पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन पौधरोपण करेंगे।

>>> बेटी के जन्म पर जिला कलक्टर की ओर से मिलेगा हार्दिक बधाई कार्ड

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026