Doordrishti News Logo

शहर में आंधी के बीच बूंदाबांदी

मारवाड़ में बदला मौसम

जोधपुर,प्रदेश में शुक्रवार को मौसम बदल गया। कई स्थानों पर आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। जोधपुर संभाग में सुबह से मौसम बदला नजर आया। दोपहर में अचानक आई आंधी ने सबकुछ अस्त व्यस्त कर डाला। तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ पौधे उखड़ गए। कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। आसमां में बादल छाने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मगर धूप छांव की स्थिति बनी रही।

ये भी पढ़ें- मोबाइल शॉप में चोरों ने सेंध लगाई, शटर मोड़ा

मौसम विभाग ने आगामी 19 मार्च तक प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी। मारवाड़ में हालांंकि दो दिनों से आसमां पर बादल छाए हुए हैं।

शुक्रवार की दोपहर में अचानक से मौसम तेजी से बदला और आंधी चली। आंधी से एक बारगी राहगीरों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ गई। आंधी चलने से कई स्थानों पर पेड़ पौधे उखड़ गए और टिनटपर भी उड़ गए। शहर के महामंदिर इलाके पावटा, बीजेएस में बूंदाबांदी की जानकारी मिली। फिलहाल आसमां में बादलों के छाने से मौसम खुशनुमा होने के साथ ठंडी बयार चल रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed