Doordrishti News Logo

जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं के लिए निकाले ड्रा

  • राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक- 2022
  • तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के छः खेलों में 1778 खिलाड़ी लेगें भाग

जोधपुर,जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक-2022 के तीसरे चरण में जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ 29 सितम्बर से शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलों में खेलने वाली टीमो के ड्रा निकाले गए। चयनित टीमें जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं में मुकाबला करेंगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि 21 ब्लॉकों की यह प्रतियोगिताएं जिला मुख्यालय जोधपुर में 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक होंगी। जिनमें 6 खेलों में 1778 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता द्वारा प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है।

जिला खेल अधिकारी प्रेमसिंह भाटी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के ड्रॉ निकालने के लिए गठित कमेटी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खीचड़,बीडीओ जिला परिषद महेश चौधरी,स्पोर्टस काउन्सिल के प्रशिक्षक एवं विभिन्न बीडीओ नियुक्त किए गए।

उन्होने बताया कि तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं का उद्घाटन एवं समापन समारोह शारीरिक शिक्षा महाविधालय में होगा। इसके साथ ही यह प्रतियोगिताएं शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान,जेएनवीयु ओल्ड कैम्पस एवं कृषि महाविधालय मण्डोर में होंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026