डॉ.राकेश राठौड़ सहायक प्रोफेसर (यूटीबी)ऑन्को सर्जरी नियुक्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.राकेश राठौड़ सहायक प्रोफेसर (यूटीबी) ऑन्को सर्जरी नियुक्त। संयुक्त सचिव,मेडिकल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार डॉ.राकेश राठौड़ को सहायक प्रोफेसर (यूटीबी) ऑन्को सर्जरी के पद पर नियुक्त किया गया। जिसकी पालना में राठौड़ द्वारा ऑन्को सर्जरी विभाग के पद का कार्यभार मंगलवार को ग्रहण किया गया।
डॉ.राकेश राठौड़ एक समर्पित एवं एमसीएच (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) कुशल विशेषज्ञ हैं,जिन्होंने वर्ष 2025 में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(आईएमएस),बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से अपना सुपरस्पेशियलिटी प्रशिक्षण पूर्ण किया। उन्होंने वर्ष 2019 में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज,जोधपुर से प्रो.अजय मालवीय के मार्गदर्शन में एमएस (जनरल सर्जरी) तथा वर्ष 2014 में विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (वीआईएमएस),बेल्लारी से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।
आरएसएम बीएससी नर्सिंग कॉलेज में लगाया हेल्थ केयर जागरूकता शिविर
मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि और व्यापक क्लिनिकल अनुभव के साथ उन्हें हेड एवं नेक,ब्रेस्ट, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल तथा सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के उपचार में विशेष दक्षता प्राप्त है। वे साक्ष्य-आधारित एवं रोगी-केंद्रित उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्टता और अकादमिक योगदान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
