डॉ माथुर डब्ल्यूएचओ स्टीयरिंग कमेटी में नामित

जोधपुर(डीडीन्यूज), डॉ माथुर डब्ल्यूएचओ स्टीयरिंग कमेटी में नामित। डॉ संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और ख्यातनाम चिकित्सक डॉ अरविंद माथुर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) सिविल सोसायटी कमीशन की स्टीयरिंग कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया है।

इस तरह की प्रतिष्ठित वैश्विक भूमिका के लिए मनोनीत होने वाले डॉ माथुर संभवत राजस्थान के पहले चिकित्सक हैं। स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा स्थित कमिशन की स्टीयरिंग कमेटी में माथुर को दो साल के लिए सदस्य बनाया गया है।

डॉ माथुर के मनोनयन की सूचना आते ही चिकित्सा समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई। कई चिकित्सकों ने डॉ माथुर को इस गरिमामय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया।

डब्ल्यूएचओ सिविल सोसाइटी आयोग का उद्देश्य वैश्विक क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर समाज के साथ संवाद को मजबूत करना और डब्ल्यू एचओ के साथ जुड़ाव के लिए सुझाव देना है। 24 सदस्यी समिति में विभिन्न नागरिक क्षेत्र के लोगों को मनोनीत किया गया है।इनमें जोधपुर के डॉक्टर माथुर भी शामिल हैं।

रिवीजन जोड़ प्रत्यारोपण पर कार्यशाला रविवार को

चिकित्सा क्षेत्र में पिछले 47 वर्षों से कार्यरत डॉक्टर माथुर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और नियंत्रक के अलावा इंडियन एकेडमी ऑफ जेरियाट्रिक्स के संस्थापक प्रमुख भी रहे हैं। वे एशियन सेंटर फॉर मेडिकल रिसर्च एंड इनोवेशन के निदेशक भी हैं।डॉ माथुर वृद्धावस्था में बीमारियों के उपचार और देखभाल के लिए समर्पित संस्था केयरगिवर्स आशा सोसायटी के संस्थापक भी हैं।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026