यूरोलॉजी के डॉ गोवर्धन व बायोकेमेस्ट्री के डॉ विहान बने आचार्य
जोधपुर,यूरोलॉजी के डॉ गोवर्धन व बायोकेमेस्ट्री के डॉ विहान बने आचार्य। चिकित्सा शिक्षा ग्रुप 1के संयुक्त सचिव ने एक आदेश जारी कर डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर गोवर्धन चौधरी एवं बायोकेमेस्ट्री विभाग के सह आचार्य डॉक्टर विहान चौधरी को आचार्य पद पर पद नामित किया है।
यह भी पढ़ें – व्यास विवि.विधि संकाय के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
डॉक्टर गोवर्धन चौधरी एवं डॉक्टर विहान चौधरी ने अपना पद ग्रहण कर लिया है। दोनों डॉक्टरों ने अपने पदौन्नत पद आचार्य और विभाग अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण किया। साथी चिकित्सकों और स्टाफ ने दोनों का स्वागत करने के साथ बधाई दी।